Friday, October 23, 2026
Home Hoshiarpur माडल टाऊन क्लब में कवि सम्मेलन का आयोजन, कवियों ने खूब बांधा...

माडल टाऊन क्लब में कवि सम्मेलन का आयोजन, कवियों ने खूब बांधा समय

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। होशियारपुर के दी माडल टाऊन क्लब में सुमन मैमोरियल सोसायटी द्वारा कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। सोसायटी के प्रधान डा. के.के. शर्मा, रिटायर्ड डायरैक्टर हैल्थ सर्विसिज़ पंजाब ने बताया कि इस सम्मेलन में आगरा से राकेश दीक्षित, राजन जी, साजन ग्वालियरी, होशियारपुर से प्रो.प्रेम कुमार नजऱ, डा. कृष्ण मुरारी, गुरदीप सिंह, प्रो एस एस सूद, डा. प्रिया सूफ़ी ने अपने गीत, गजल, कविताओं जो श्रृंगार, हास्य, व्यंग्य आदि से श्रोताओं को आन्नदित किया ।

Advertisements

इस संध्या का आयोजन सोनालीका इंटरनेशनल ट्रेक्टरज, होशियारपुर के सौजन्य से किया गया। मंच संचालन डा. अरविंद पराशर, प्रो.बी.बी. भरती ने किया। सम्मेलन की अध्यक्षता अमृत सागर मित्तल, वाइस चेयरमैन सोनालीका इंटरनैश्नल ट्रेक्टरज, होशियारपुर ने की, पूर्व एम.पी श्री एवं श्रीमति वीरेन्द्र सिंह बाजना, श्रीमति संगीता मित्तल, श्रीमति आई एम.जे.एस सिद्धू, श्री लाली बाजवा, मलकीयत सिंह, श्रीमती विनोद ओहरी (प्रधान माडल टाउन क्लब), प्रो.मैडम कोहली, श्रीमति ए.के. गुप्ता, पी.पी. मलहन, प्रो.घई, डा. नील, डा. पवन कालिया,

विनय मल्होत्रा, ईला गुप्ता, डा. राजेन्द्र मोहन शर्मा, एस.डी. शर्मा (केन्डा), ई.शोकर (यू एस ए), सतीश सग्गड (यू एसए), एम.पी शोकड (यू.के), कुमरा और शहर से आए सम्मानित अतिथि ने आनंद प्राप्त किया। सभी कवियों का सम्मान मुख्य अतिथियों और प्रेजड़िेंट द्वारा सम्मान चिन्ह एवं दुशाला देकर किया। अंत डा. के.के. शर्मा द्वारा मुख्य सभी सम्मानित अतिथियों, कविओं व दर्शकों का धन्यवाद किया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here