Sunday, October 4, 2026
Home Education टॉडलर्ज स्कूल के छात्रों का पंजाब स्टेट कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन

टॉडलर्ज स्कूल के छात्रों का पंजाब स्टेट कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। टॉडलर्ज होम स्टडी हॉल स्कूल के विद्यार्थियों ने अमृतसर में आयोजित स्टेट कराटे चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जिसमें छात्रों ने विभिन्न भार वर्गों में अपनी अद्धभुत प्रतिभा, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए राज्य स्तर पर पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। तन्वी चौधरी ने (कक्षा 10वीं)- कैडेट वर्ग (-40 किग्रा) में रजत जीता। उनकी लगन, आत्मविश्वास और संघर्षशीलता ने सभी को प्रभावित किया। आरिक धिलोड़ ने (कक्षा 8वीं)- कैडेट वर्ग (-45 वर्ग) में रजत पदक जीता। उनकी सटीक तकनीक और आत्मविश्वास में उन्हें विजेता बनाया। वर्शा ने (कक्षा 8वीं)- सब- जूनियर वर्ग (-40 किग्रा) में कांस्य पदक प्राप्त किया।

Advertisements

उनकी मेहनत और निरंतर अभ्यास ने उन्हें सफलता दिलाई। वरूण कौंडल ने (कक्षी 8वीं)- सब-जूनियर वर्ग (-45 किग्रा) में कांस्य पदक प्राप्त किया। कम उम्र में उनकी ऊर्जा और समर्पण सराहनीय है। इस अवसर  पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुमन गुलाटी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में खेल भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास का विकास होता है। उन्होंनें कहा कि यह विद्यालय के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंनें कहा कि इन जीतों से एक बार फिर सिद्द हो गया कि हमारा विद्यालय न केवल शिक्षा के क्षेत्र में बल्कि खेलकूद में भी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर  रहे है और विद्यालय तथा अभिभावकों का गौरव बढ़ा रहे है। विद्यालय प्रबंधन, समस्त स्टॉफ इन विजय विद्यार्थियों को बधाई देता है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here