
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। सरकारी एलीमेंट्री स्कूल प्रेमगढ़ के सौंदर्यीकरण में वृद्धि करने के लिए स्कूल स्टॉफ की प्रेरणा से एन.आर.आई. बलवीर कौर मानकू व अमनदीप कौर मानकू की तरफ से स्कूल को गमले भेंट किए गए। उन्होंने बताया कि इसके साथ स्कूल की सुंदरता तो बढ़ती है साथ ही बच्चों को भी शुद्ध वातावरण प्रदान किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि अपने जीवन के किसी खास मौके पर पौधारोपण करके मनाना चाहिए जिससे हम अपने दूषित हो रहे पर्यावरण को बचा सकते हैं। हमें अपने आस-पास के सभी लोगों को भी पौधारोपण करने के लिए प्रेरित करना चाहिए ताकि हम अपने वातावरण को शुद्ध बना सकें। इस दौरान स्कूल के सदस्यों द्वारा मानकू परिवार का धन्यवाद किया गया। इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल परमिंदर कौर, मोनिका जैन तथा वीणा कुमारी भी उपस्थित थे।












