Tuesday, October 27, 2026
Home Hoshiarpur एनसीसी में बैस्ट कैडेट स्कॉलरशिप अवार्ड के लिए जेम्स स्कूल के तीन...

एनसीसी में बैस्ट कैडेट स्कॉलरशिप अवार्ड के लिए जेम्स स्कूल के तीन छात्रों का चयन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। वासल एजुकेशन संचालित जैम्स कैंब्रिज इंटरनैशनल स्कूल होशियारपुर के तीन एन सी सी कैडेटों को जालंधर  एन सी सी ग्रुप में होने वाले बैस्ट कैडेट अवार्ड के लिए चुना गया। 12बीं पंजाब  एन सी सी बटालियन की नुमाईदगी करते हुए आगामी होने वाली प्रतियोगिता में कैडेट आर्यन गंगर ,कैडेट जसपिंदर पाल सिंह और कैडेट हरशान कौर को बैस्ट कैडेट स्कॉलरशिप अवार्ड के लिए चयनित किया गया।

Advertisements

एन सी सी के स्कूल प्रभारी व एसोशिएट एन सी सी आफिसर गुरमीत सिंह ने बताया कि 12 पंजाब बटालियन के द्वारा आयोजित चयन प्रक्रिया में तीनों छात्रों ने अपनी प्रतिभा के बलबुते पर अपना स्थान बना लिया है। इन छात्रों ने इस बैस्ट कैडेट स्कॉलरशिप प्रतियोगिता के दौरान फायरिग, डी्रल, ळिखित प्रतियोगिता और मौखिक साक्षात्त्कार में अपनी प्रतिभा दिखाते हुए अपने स्कूल व अभिभावको का नाम रोशन किया।

स्कूल प्रिंसिपल संगीता निसतंद्र जी ने बताया कि उनके स्कूल के एन सी सी कैडेटों ने इस प्रतियोगिता मै अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर यह उपलब्धि हासिल की है।  उन्होंने आशा व्यक्त की कि ये तीनों छात्र देशभक्ति के  ज़ज्वे और मेहनत करने के लिए प्रेरित हैं और आगली प्रतियोगिता में और अधिक सफलता हासिल करेंगे।

इस  मौके पर वासल एजुकेशन के चेयरमैन संजीव वासल व सी ई ओ राघव ने कैडेटस के चयन पर खुशी जताई एवं चयनित एन सी सी कैडेटों को प्रतियोगिता के अगले पड़ाव में पुरे दमखम से भाग लेंने के लिए प्रोतसाहित किया। चेयरमैन संजीव वासल ने कैडेटस को अपने स्कूल व अभिभावको का नाम रोशन करने पर शुभकाम्नाए दी। सी ई ओ राघव ने कहा कि चयनित छात्रों ने अपनी काबिलियत के आधार पर ये मुकाम हासिल किया है ,ये बच्चे प्रमाण है की स्कूल व वासल एजुकेशन सही दिशा मै बच्चो के भविष्य र्निमाण पर काम कर रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here