Sunday, November 1, 2026
Home Punjab 69वीं पंजाब स्कूल खेलों में जूडो अंडर-17 प्रतियोगिताओं का शानदार आगाज

69वीं पंजाब स्कूल खेलों में जूडो अंडर-17 प्रतियोगिताओं का शानदार आगाज

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। स्कूल शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार 69वीं राज्य स्तरीय स्कूल खेलों की जूडो अंडर-17 (लड़के/लड़कियां) प्रतियोगिताएं आज स्कूल ऑफ एमिनेंस, लाडोवाली रोड पर शुरू हुई। जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) डा. गुरिंदरजीत कौर और विशेष अतिथि उप जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) राजीव जोशी ने गुब्बारे छोड़कर औपचारिक तौर पर उद्घाटन किया।

Advertisements

इस अवसर पर डा. गुरिंदरजीत कौर ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने के लिए उत्साहित किया।

आज हुए मुकाबलों में लड़कों के 81 किलोग्राम भार वर्ग में गुरदासपुर के अविनाश मट्टू ने पहला स्थान, होशियारपुर के सरवन सिंह ने दूसरा स्थान, और श्री अमृतसर साहिब के जसनूर तथा बठिंडा के सक्षम गर्ग ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। 90 किलोग्राम भार वर्ग में पटियाला के रोहित ने पहला स्थान, पठानकोट के राघव ने दूसरा स्थान, और गुरदासपुर के प्रभजोत तथा मानसा के खुशप्रीत ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।

अंतरराष्ट्रीय रेफरी और जूडो एसोसिएशन पंजाब के जनरल सेक्रेटरी लेक्चरर सुरिंदर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस टूर्नामेंट के विजेता खिलाड़ी 69वीं राष्ट्रीय स्कूल खेलों में जूडो में राज्य का नाम रोशन करने का अवसर प्राप्त करेंगे।

ऑब्जर्वर सुरिंदर पाल सिंह की देख-रेख में आयोजित आज के मुकाबलों के दौरान आशा रानी, उमा दत्ता, दिनेश कुमार, रजनी, पवन कुमार, नरेश कुमार, सुलिंदर सिंह, सरेश कुमार और सुधीर कुमार ने रेफरी की भूमिका बखूबी निभाई।

इस अवसर पर जिला टूर्नामेंट कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रिंसिपल हरमेश लाल घेड़ा, जिला स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर अमनदीप कौंडल, कन्वीनर प्रिंसिपल योगेश कुमार, और प्रिंसिपल सुखदेव लाल बब्बर भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here