
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर (14 अक्टूबर) भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने भाजपा पदाधिकारी समेत होशियारपुर के डिप्टी कमिश्नर श्रीमती आशिका जैन को बाढ़ पीड़ितों को आ रही समस्याओं से अवगत करवाया और पीड़ितों को मिलने वाले सरकारी मुआवजे के फार्म भरवा कर जिलाधीश को सौंपे।

इस मौके जिला भाजपा अध्यक्ष निपुण शर्मा, एडवोकेट डीएस बागी,उमेश जैन,आनंद अग्रवाल,प्रेम बजाज,अक्षय वशिष्ठ, एस.एम. सिद्धू,अमित खुल्लर आदि उपस्थित थे।
डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर को फॉर्म जमा करवाने के बाद मीडिया से बात करते हुए पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि पंजाब में बीते दिनों आई बाढ़ ने पंजाब को बुरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया था लेकिन पंजाबियों के हौसलों ने इसका सामना किया।
पंजाब सरकार की ओर से जिस तरह बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए पूर्व तैयारी करनी चाहिए थी मान सरकार उसमें बुरी तरह फेल तो हुई ही है,लेकिन बाढ़ आने के बाद हुए नुकसान की भरपाई पर भी पंजाब सरकार संजीदगी नहीं दिखा रही।
जिससे बाढ़ पीड़ित दुविधा में थे। लेकिन इसके विपरीत इस संकटकाल में जिस तरह मोदी सरकार ने पंजाब को संभाला उसके लिए पंजाब की जनता प्रधानमंत्री मोदी और उनके सभी मंत्रियों के आभारी जो जमीनी स्तर पर पहुंच कर अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन कर रहे है। प्रधानमंत्री मोदी ने खुद पंजाब पहुंचकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और पीड़ितों से मिलकर उनका दर्द जाना।और 1600 करोड रुपए की राशि जारी की। उसके बाद अपने मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों को उन बाढ़ प्रभावित इलाकों में भेजा ताकि बाढ़ प्रभावित इलाकों का मुआवजा संबंधी सही आकलन हो सके जिसके रिपोर्ट के आधार पर केंद्र सरकार पंजाब की और मदद करेगा।
इन बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दूसरे चरण में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सरकारी मुआवजा लेने हेतु जो फार्म भरवाए गए थे उसे पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ डिप्टी कमिश्नर श्रीमती आशिका जैन को सौंपे। और इस मामले में बिना देरी किए पीड़ितों को मुआवजा जल्दी देने की मांग की।
खन्ना ने कहा कि मोदी सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ हमेशा खड़ी है और उन्हें यथासंभव सहयोग दिलवाने में कोई कोर –कसर नहीं छोड़ेगी।












