Sunday, October 18, 2026
Home Hoshiarpur अनएडेड अध्यापक फ्रंट पंजाब की मांगो को लेकर हुई बैठक

अनएडेड अध्यापक फ्रंट पंजाब की मांगो को लेकर हुई बैठक

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। अनएडेड अध्यापक फ्रंट पंजाब की एक बैठक प्रदेश अध्यक्ष निरभय सिंह जहांगीर और प्रदेश उप-प्रधान सुखचैन सिंह जौहल के नेतृत्व में सभी ज़िला अध्यक्षों के साथ हुई। इस बैठक में पंजाब सरकार की घातक नीतियों और यूनियन की मांगों तथा लगातार संघर्ष को नजरअंदाज करने की सख्त शब्दों में निंदा की गई। इस बैठक का मुख्य मुद्दा सरकार द्वारा सब-कमेटी के साथ यूनियन की मांगों से संबंधित निर्धारित बैठकों को लगातार स्थगित किया जाना था, जैसे कि 10 सितंबर की बैठक को आगे बढ़ाकर 26 सितंबर किया गया, फिर आगे बढ़ाकर 23 अक्टूबर किया गया और फिर बिना कारण बताए 11 नवंबर कर दिया गया। इससे यह स्पष्ट ज़ाहिर होता है कि सरकार यूनियन की मांगों और मुश्किलों को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है, बल्कि टालमटोल की नीतियों से समय बर्बाद कर रही है।

Advertisements

इस मौके पर यूनियन ने सरकार द्वारा अपनाई जा रही इस घातक नीति का सख्त विरोध करने और लोगों के सामने सरकार की इन नीतियों का भंडाफोड़ करने के लिए सर्वसम्मति से फैसला लिया कि तरनतारन में आ रहे उपचुनावों में सरकार का ज़ोरदार विरोध करने के लिए 2 नवंबर को पूरे पंजाब से यूनियन के सभी सदस्य बड़ी संख्या में इकट्ठे होकर रोष रैली करेंगे। यूनियन ने कहा कि इस बार प्रशासन और सरकार के साथ आर-पार की लड़ाई होगी, क्योंकि बार-बार मीटिंगे देकर उन्हें स्थगित करने के कारण यूनियन का सरकार से विश्वास बिल्कुल उठ चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here