Sunday, October 18, 2026
Home Education सेंट कबीर स्कूल की ओर से शैक्षणिक कम पिकनिक टूर आयोजित

सेंट कबीर स्कूल की ओर से शैक्षणिक कम पिकनिक टूर आयोजित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सेंट कबीर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चग्गरां (होशियारपुर) की ओर से छात्रों के लिए एक शैक्षणिक कम पिकनिक टूर आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों को एंजल फार्म (होशियारपुर) और गुरुद्वारा श्री भीखोवाल साहिब के पवित्र दर्शन कराए गए। बच्चों ने खुले माहौल में खेलों और मनोरंजक गतिविधियों का पूरा आनंद लिया और कुछ नया सीखने का अवसर प्राप्त किया।

Advertisements

पार्क में बच्चों की मुस्कुराहटें और उत्साह के दृश्य मनमोहक रहे। इस मौके पर अपनी खुशी ज़ाहिर करते हुए स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. आशीष सरीन ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए स्कूल की ओर से इस तरह के शिक्षात्मक और मनोरंजक टूर आगामी समय में भी जारी रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here