Sunday, October 18, 2026
Home Crime नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी विस्फोटक के चपेट में आई मासूम

नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी विस्फोटक के चपेट में आई मासूम

झारखंड (द स्टैलर न्यूज़)। झारखंड के जराईकेला थाना क्षेत्र के सारंडा जंगल की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि यहां नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी विस्फोटक के चपेट में आने से 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। जानकारी अनुसार मृतक मासूम बच्ची की पहचान 10 वर्षीय सिरिया हेरेंज के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि बच्ची जंगल में सियाल पत्ता चुनने गई थी।

Advertisements

इस दौरान नक्सलियों द्वारा जमीन पर बिछाए गए आईईडी विस्फोटक पर बच्ची ने अपना पैर रख दिया। जिससे जोरदार विस्फोट हुआ। वहीं बच्ची इस जोरदार धमाके की चपेट में आ गई और उसकी जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here