
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि होशियारपुर नगर में किसी चुनिंदा स्थान पर भारतीय सेना द्वारा दुश्मन देश का तबाह किया हुआ टैंक अगर लगे तो सभी को ख़ुशी व गर्व महसूस होगा। गत दिवस प्रधानमंत्री नरेदर मोदी की केंद्र सरकार की निति के अनुसार भारतीय सेना द्वारा दुश्मन के तोड़े गए टैंकों को अलग-अलग प्रमुख स्थानों पर भेज कर वहां की जनता के लिए सेना पर गर्व महसूस करने का सबव होगा, इसी निति के अंतर्गत 2016 में सम्बंधित अधिकारीयों ने होशियारपुर नगर के लिए एक टैंक भिजवाने की सिफ़ारिश की थी तथा उसी सिफ़ारिश के अंतर्गत यह टैंक गत दिवस यहां पहुंचा था।

इसकी बजाए की इस मामले में स्थानीय प्रशासन होशियारपुर के सम्बन्धित जिला सैनिक बोर्ड के अधिकारीयों तथा जिला पूर्व सैनिक एसोसिएशन के सदस्यों को विश्वास में लेकर टैंक का सेना की मर्यादाओं के अनुसार गरिमापूर्वक स्थापन करवाता, प्रशासन तथा स्थानीय आप नेता व विधायक ने राजनीतिक श्रेय लेने की होड़ में इस मुद्दे को लपक लिया तथा ऐसा प्रस्ततु किया कि जैसे होशियारपुर में सेना द्वारा विजयी किया टैंक केवल व केवल उन्ही के प्रयासों से आया हो।
उन्होंने कहा कि प्रशासन तथा स्थानीय आप नेता का यह कदम अत्यतं शर्मनाक तथा खेदजनक हैं। सेना द्वारा विजयी टैंक की स्थापना में जिला सैनिक बोर्ड तथा अन्य पूर्व सैन्य एस्सोसिएशन्स को एक तरफ नहीं किया जा सकता हैं। यह सरासर सेना के नियमों व मर्यादायों का उल्लंघन हैं। ऐसे मुद्दों का राजनीतिकरण करना भी छोटी सोच का परिचायक हैं।
श्री सूद ने कहा कि उन्होंने गवर्नर पंजाब गुलाब चंद कटारिया, रक्षा मंत्री भारत सरकार व पूर्व सैनिक भलाई मंत्री पंजाब सरकार को मेल करके मामले में कोताही करने वाले अधिकारी व अन्य संबंधित लोगों पर उचित कारवाई करने व इस टैंक को सेना की मर्यादाओं के अनुसार स्थापित करने की मांग रखी हैं।










