Saturday, October 10, 2026
Home Himachal विवाह समारोह से लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत,...

विवाह समारोह से लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। हिमाचल प्रदेश में चंबा जिले के चुराह विधानसभा क्षेत्र में कार 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी मुताबक देवीकोटी-टेपा मार्ग पर हुआ, वाहन में सवार लोग एक विवाह समारोह से लौट रहे थे। मृतकों की पहचान वाहन चालक राजिंदर कुमार, पम्मी कुमार और सचिन के रूप में हुई है। दो घायलों अमर सिंह और धर्म सिंह को तीसा के सिविल अस्पताल से चंबा के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। ये पांचों लोग चंबा से हैं।

Advertisements

जैसे ही स्थानीय लोगों को दुर्घटना की खबर मिली, वे बचाव कार्य में जुट गए और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here