Saturday, October 31, 2026
Home National वेकेंटेश्वर स्वामी मंदिर में मची भगदड़, 9 लोगों की मौत

वेकेंटेश्वर स्वामी मंदिर में मची भगदड़, 9 लोगों की मौत

आंध्रप्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में वेकेंटेश्वर स्वामी मंदिर में अचानक भगदड़ मच गई। जिसके कारण 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। सीएम चंद्रबाबू नायडू ने घटना को लेकर खेद जताया है। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

Advertisements

सीएम नायडू ने ट्वीट कर लिखा कि श्रीकाकुलम जिले के कासिबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर में हुई भगदड़ ने बहुत गहरा असर डाला है। यह बहुत दुख की बात है कि इस बुरी घटना में भक्तों की जान चली गई। मैं मरने वालों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। मैंने स्थानीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से घटना स्थल पर जाकर राहत कार्यों पर नजर रखने को कहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here