Tuesday, November 3, 2026
Home Hoshiarpur चौहाल डैम की गाद निकालने के बहाने हुए अवैध खनन की जांच...

चौहाल डैम की गाद निकालने के बहाने हुए अवैध खनन की जांच केन्द्रीय जांच ब्यूरो द्वारा हो: सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)।  पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया हैं कि पंजाब में अवैध खनन इस समय सोने की खान प्राप्त होने के बराबर हैं।  बेशक आप सरकार ने अवैध खनन को नियंत्रित करके इस से 20 हजार करोड़ से अधिक राजस्व प्राप्त करने की बात की थे , परन्तु असल सच्चाई यह है कि इस वर्ष आई बाढ़ में उसका प्रमुख योगदान बताया जा रहा हैं।  इस अवैध खनन के खेल में सत्ता दल के बड़े-बड़े नेता व अधिकारी शामिल होने की बात आम तौर पर सामने आती हैं।  इस व्यवसाय से सम्बन्धित लोग करोड़ों रुपयों से अपने हाथ रंग रहे हैं।

Advertisements

चौहाल निवासियों के अनुसार कुछ समय पहले चौहाल डैम की गाद निकालने के बहाने अवैध खनन का जबरदस्त खेल हुआ हैं।  गाद निकलने का सरकार ने अलग खर्चा दिया परन्तु गाद के नाम पर निकली कीमती रेत ने बड़े-बड़े राजनीतिज्ञों तथा अधिकारीयों के बारे नियारे कर दिए 6 महीने से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी गाद की रेत के पहाड़ अभी तक खड़े नजर आ रहे हैं, जबकि रोजाना दर्जनों बड़े- बड़े टिपर वहां से रेत लेजाकर करोड़ो में वेच रहें हैं।  अति उच्च स्थान परबैठे रसूलदारों के इस खेल में समिलित होने की बजह से चुपचाप सबकुछ निपटाया जा रहा है।  अनुमान के अनुसार गाद में निकाली गई रेत की कीमत 100 करोड़ से अधिक हो सकती हैं।  पता चला हैं कि अब यही खेल सलेरन डैम पर भी खेला जाने वाला हैं।  उन्होंने कहा कि तथ्यों से स्पष्ट हैं कि पंजाब सरकार इस बड़े घपले में कुछ करने वाली नहीं।  इस लिए कैग व केन्द्रीय  जांच ब्यूरो को इस मामले की जांच करके उचित कारवाई करनी चाहिए व सलेरन डैम में होने वाले ऐसे संभावित घपले को रोका जाना चाहिए । 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here