Saturday, October 31, 2026
Home Jammu & Kashmir कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों व आतंकियों में मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर

कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों व आतंकियों में मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों व आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें सुरक्षाबलों ने  दो आतंकियों को मार गिराया और घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करने में सफलता हासिल की। जानकारी देते हुए भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स ने बताया कि यह अभियान घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करने के लिए चलाया गया।

Advertisements

ऑपरेशन के दौरान सतर्क जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और आतंकियों को चेतावनी दी, जिसके जवाब में आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया है। इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी जारी है और अतिरिक्त बलों को भी तैनात किया गया है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here