Sunday, October 4, 2026
Home Hoshiarpur 11 को पंज पिपली मंदिर, बहादुरपुर में लगाया जाएगा मेडिकल कैंप

11 को पंज पिपली मंदिर, बहादुरपुर में लगाया जाएगा मेडिकल कैंप

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री भगवान परशुराम सेना की एवं शिवसेना हिंदोस्तान द्वारा पटेल अस्पताल, जालंधर के सहयोग से स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत फ्री मेडिकल कैंप पंज पिपली मंदिर, बहादुरपुर में 11 नवंबर को प्रातः 9:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक लगाया जा रहा है । 

Advertisements

परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बताया कि  कैंप में पटेल अस्पताल के विशेषज्ञ डाक्टर अतुल राय शर्मा , (हड्डियों के रोगों के माहिर), डाक्टर मनबचन सिंह बेदी ( दिमाग व रीढ़ की हड्डी के रोगों के माहिर), डाक्टर प्रमोद सिंगला (छाती वह दिल के रोगों के माहिर)  मरीज़ों का फ्री चैकअप करेंगे । शिवसेना हिन्दोस्तान के प्रदेश अध्यक्ष राजिंदर राणा ने बताया कि कैम्प में ईसीजी, बी.ऐम.डी.टेस्ट, बी.पी.चेकअप, शुगर टेस्ट साथ ही साथ मुफ़्त दवाइयाँ भी दी जाएँगी।

श्री भगवान परशुराम सेना निरंतर भगवान परशुराम जी के बताए मार्ग पर चलते हुए सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों का आयोजन करती आ रही है।इसी क्रम में यह चिकित्सा कैम्प समाज की सेवा के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।शर्मा ने सभी शहर वासियों से इस कैम्प में सामिल हो कर कैम्प का लाभ उठाने की अपील की। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here