
उत्तर प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के शिवाजीपुरम कॉलोनी से एक दुखद घटना सामने आई है। जहां छठी कक्षा की छात्रा मानवी सिंह की बाथरूम में गैस गीजर से दम घुटने के कारण मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले ही मानवी ने अपना जन्मदिन मनाया था।

मानवी के पिता देवेंद्र सिंह भारतीय सेना में जवान हैं। परिवार ने बताया कि मानवी नहाने के लिए बाथरूम गई। एक घंटे तक जब वह बाहर नहीं आई। तो मां को चिंता हुई और मजबूरन दरवाजा तोड़ा गया। दरवाजा टूटते ही मानवी बाथरूम में बेसुध अवस्था में पड़ी मिली। परिवार वाले उसे तुरंत पास के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।












