Sunday, October 18, 2026
Home Crime दिल्ली धमाके में डा. शाहीन गिरफ्तार, विस्फोटक सामग्री व गोला-बारूद बरामद

दिल्ली धमाके में डा. शाहीन गिरफ्तार, विस्फोटक सामग्री व गोला-बारूद बरामद

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज)। दिल्ली में हुए धमाके में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग अभी भी घायल है। इस धमाके में अमोनियम नाइट्रेट फ्यूल ऑयल का इस्तेमाल कर के एक हुंडई आई 20 कार में  धमाका किया गया था। सुरक्षा एजेंसिया मिल कर इस मामले की जांच कर रही है।

Advertisements

इस धमाके के तार फरीदाबाद स्थित आंतकी समूह से जोड़े जा रहे है। इस मामले में 3 डॉक्टरों समेत 7 साथियों को गिरफ्तार किया गया था। इस तीन डॉक्टरों में महिला डॉक्टर शाहीना शाहिद भी शामिल है। जिसके तार जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े होने की खबर सामने आई है। इस मॉड्यूल में शाहीन शाहिद के अलावा कुछ अन्य कश्मीरी डॉक्टर शामिल थे। जिनकी पहचान डॉ. आदिल अहमद राठेर और डॉ. मुजम्मिल शकील के रूप में हुई है। शकील के पास भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, असॉल्ट राइफलें पिस्तौलें और गोला-बारूद बरामद हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here