
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। स्वामी जियानंद सरस्वती आश्रम कमेटी सुक्की चोई, सुरज नगर रोड, बहादुरपुर, होशियारपुर की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री श्री श्री 1008 स्वामी जियानंद सरस्वती जी महाराज (बाबा झुलण शाह) परम हंस नरंजनी अखाड़ा, कनखल, हरिद्वार वाले जी की 15वीं बरसी 13 नवंबर को स्वामी जियानंद सरस्वती आश्रम में बड़ी धूमधाम से मनाई जाएगी।

जानकारी देते हुए प्रबंधकों ने बताया कि 13 नवंबर को सुबह 10 बजे से 11 बजे तक हवन किया जाएगा। जिसके उपरांत सुबह 11.15 बजे झंडे की रस्म के बाद 1 बजे तक कीर्तन किया जाएगा। उन्होंनें बताया कि इस अवसर पर लंगर का भी आयोजन किया जाएगा।












