Monday, November 2, 2026
Home National यूट्यूबर दंपति देता था शादी बचाने के मशवरें, खुद की पत्नी पर...

यूट्यूबर दंपति देता था शादी बचाने के मशवरें, खुद की पत्नी पर किया सेट-टॉप बॉक्स से वार   

केरल (द स्टैलर न्यूज़)। केरल सें एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां पत्नी ने पति पर मारपीट का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि एक सोशल मीडिया सेलेब्रिटी दंपति, जो दूसरों को शादी बचाने के लिए सलाह देते थे, अब वे खुद झगड़े कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों बीते नौ महीनों से विवाद के चलते  अलग-अलग रह रहे हैं। जानकारी मुताबक केरल के त्रिशूर निवासी मारियो जोसेफ और उनकी पत्नी जीजी मारियो सोशल मीडिया पर एक चैनल चलाते हैं। इस चैनल में दंपति शादी बचाने के लिए लोगों को सलाह देते हैं।

Advertisements

25 अक्तूबर को जीजी मारियो विवाद को सुलझाने के लिए अपने पति के पास गईं थी। हालांकि दोनों में बातचीत के दौरान बहस हो गई और बहस मारपीट में बदल गई। आरोप है कि जीजी मारियो ने अपनी पत्नी पर हमला कर दिया।  जीजी मारियो ने शिकायत में बताया कि उनके पति ने उनके सिर पर सेट-टॉप बॉक्स से वार किया, उनके बाएं हाथ पर काटा और बाल खींचे। मारियो ने उसका 70 हजार का फोन भी तोड़ दिया।फिलहाल पुलिस ने पति खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here