
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में पंजाब सरकार द्वारा सरकारी सम्पत्तियां बेचने के लिए की जा रही कारवाई को अत्यंत शर्मनाक बताते हुए कहा कि मान सरकार ने विभिन विभागों की बहुत सी जमीने व सम्पत्तियां चिन्हित की हैं ताकि उन्हें बेच कर सरकार का कामकाज चलाया जा सके। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार के कार्यकाल में पंजाब की आर्थिक व्यवस्था तैहस-नैहस हो चुकी हैं। जनता पर निरंतर टैक्स बढ़ा कर बोझ डाला जा रहा है, पंरतु खर्चों पर कोई पबंधी नियंत्रनर हैं। अपने दिल्ली के आकाओं को खुश करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान उन के प्रचार तथा हवाई यात्रा में पानी की तरह पैसा बहा रहे हैं। सरकार बनने से पहले आप सुप्रीमों केजरीवाल ने कहा था कि वह 35 हजार करोड़ रुपए भ्रष्टाचार खत्म करके कमाएगे तथा 20 हजार करोड़ रुपए अवैध खनन बंद करवाकर सरकार की आमदन बढ़ाएगे।

सरकार के 4 साल बीत जाने के बाद भी एक पैसा तक उपरोक्त स्रोतों से नहीं आया। यह इस बात को भी स्पष्ट करता है कि इस सरकार के कार्यकाल में ना भ्रष्टाचार हटा ना ही अवैध खनन हटा। मुख्यमंत्री समेत पूरी सरकार के पास पंजाब की दशा व दिशा ठीक करने के लिए ना ही समय हैं तथा ना ही कोई योजना यू कहें की सरकार परमातात्मा के सहारे चल रही हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सरकारी कर्मचारियों के वेतन देने तक के पैसे ना होन के कारण पंजाब की सम्पतियां बेचीं जा रही हैं , उससे लगता हैं कि पंजाब की स्थिति आर्थिक एमेर्जेन्सी की कगार पर खड़ी हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता पंजाब की सम्पत्तियां बेच कर सरकार चलाने के मंसूबों को सहन नहीं करेगी तथा समय आने पर इसका उचित जबाब दिया जाएगा।












