
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के पेशावर में आतंकियों ने सेना की फ्रंटियर कॉर्प्स यूनिट के ठिकाने पर हमला कर दिया। आतंकियों ने पेशावर में फ्रंटियर कॉर्प्स यूनिट के ठिकाने पर दो आत्मघाती धमाके किए। पहला धमाका मुख्य द्वार पर हुआ और दूसरा मोटरसाइकिल स्टैंड पर। इस आत्मघाती आतंकी हमले में अब तक फ्रंटियर कॉर्प्स के 3 सैनिकों की मौत हो चुकी है।

हालांकि मरने वालों का आंकड़ा और बढ़ सकता है। 6 लोगों के घायल होने की भी जानकारी सामने आ रही है और घायलों का आंकड़ा भी बढ़ सकता है। आत्मघाती धमाकों के बाद आतंकी और फ्रंटियर कॉर्प्स यूनिट एक-दूसरे पर गोलीबारी कर रहे हैं, जो अभी भी जारी है। इलाके में ट्रैफिक को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।











