
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर में खेली जा रही होशियारपुर बैश क्रिकेट लीग सेशन 2 के नंदन की क्रिकेट ग्राउंड में खेले गई मैच में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपर जाइंट ने 20 ओवरों में 267 रन बनाए। जिसमें मंदीप ने 91 जपनीत ने 76 रनों का योगदान दिए सुपर सुपर जाएंट की तरफ से खेल रहे पूर्व राष्ट्रीय क्रिकेटर कुलदीप धामी ने मात्र 29 गेंदों पर 6 शको व 7 चौकों की मदद से ताबड़तोड़ नाबाद 74 रन बनाए डी सी ब्लास्टर की टीम की तरफ से गेंदबाजी करते अमनदीप, रोहित, कारण गोली ने एक एक विकेट प्राप्त किया।

डीसी ब्लास्टर की टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी 20 ओवरों 227 रन ही बना पाई। जिसमें ओंकार बाजवा ने 76 प्रदीप ने 30 करण गोली ने 27 रनों का योगदान दिया। सुपर जाइंट की तरफ शानदार गेंदबाजी करते हुए अंकू ठाकुर ने 5 व कुलदीप धामी ने 2 विकेट लिए सुपर जाएंट टीम ने 40 रनों से हराकर लीग में लगातार दूसरी जीत प्राप्त की। इस मौके पर तरलोचन राणा, सतनाम सिंह, मनीष दुग्गल, इंद्रदीप सनी, कुलविंदर सिंह, हनी शर्मा, गुरमेल सिंह, अनिल कुमार, आदित्य सहगल, अमित कुमार, बब्बू आदिया मौजूद थे।











