साउदी अरब में पंजाबी युवक किडनैप, भारत सरकार ने एक दिन में छुड़वाया

-अवतार को किडनैप किए जाने पर पारिवारिक सदस्यों ने किया था संसदीय कार्यालय से संपर्क-सूचना मिलते ही सरकार द्वारा एक दिन में करवाया गया रिहा, सकुशल लौटने पर संसदीय कार्यालय में परिवार व गांव के गणमान्य लोगों के साथ धन्यवाद करने पहुंचा अवतार
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गांव महिलांवाली निवासी अवतार सिंह पुत्र हरबंस लाल साउदी अरब में एक वर्ष से रोजगार के लिए गया था। इसी दौरान उसके किसी नजदीकी की वजह से कुछ लोगों ने उसे 10 फरवरी 2017 को किडनैप कर लिया था तथा उसे बार-बार शारीरिक व मानसिक तौर पर यातनाएं देते रहे। किनैपरों द्वारा अवतार सिंह से किसी दूसरी कंपनी में काम कर रहे पंजाबी नौजवान के संबंधी सूचनाएं मांगी जाती थी। जिस संबंधी अवतार ने कोई जानकारी न होने की बात कही थी। इसे लेकर किडनैपर उसके साथ मारपीट भी करते। इसी दौरान किडनैपरों ने 13 फरवरी को अवतार की उसके पारिवारिक सदस्यों से भारत में फोन पर बात करवाई। बात करने दौरान अवतार ने बताया कि उसे कुछ लोगों ने किडनैप कर लिया है और वे उसे मार देंगे। इसकी सूचना मिलते ही उसके पारिवारिक सदस्य केन्द्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला के संसदीय कार्यालय पहुंचे और उन्होंने संसदीय कार्यालय इंचार्ज व भाजपा जिला प्रधान डा. रमन घई से इस संबंधी बात की। उन्होंने परिवार के सदस्यों से कागजात व प्रार्थनापत्र लेकर दिल्ली में उपस्थित श्री सांपला को उसी समय भेज कर सारे प्रकरण की जानकारी दी तथा श्री सांपला ने उसी समय सारा मामला विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को अवतार सिंह की सारी जानकारी देते हुए स्थिति से अवगत करवाया। विदेश मंत्रालय ने मामला प्रकाश में आते ही साउदी अरब में भारतीय अंबैसी को इस संबंधी कार्रवाई के लिए लिखा। जिस उपरांत तुरंत वहां दवाब बनाते हुए उसी दिन रात को ही अवतार को जख्मी हालत में बंधकों से रिहा करवाकर उसकी कंपनी के हवाले कर दिया गया। जिसकी जानकारी रात को ही उनके पारिवारिक सदस्यों को दे दी गई। इसके बाद अवतार सिंह सकुशल अपने घर परिवार के बीच लौट आया है।
भारत में सकुशल लौटने पर आज अवतार सिंह व उसके पारिवारिक सदस्यों और गांव के प्रमुख लोगों के साथ केन्द्रीय मंत्री विजय सांपला का आभार व्यक्त करने उनके संसदीय कार्यालय पहुंचे। यहां पर मंत्री जी के बाहर होने पर उन्होंने इंचार्ज व भाजपा जिला अध्यक्ष डा. रमन घई के साथ भेंट करते धन्यवाद व्यक्त किया। इस मौके पर सुकेश, सुखदेव सिंह पंच, राज कुमार महिलांवाली महामंत्री भाजपा देहाती मंडल, बलजिंदर सिंह, राज कुमार, रणजीत सिंह, ओंकार सिंह, अवतार सिंह हैप्पी, राज कुमार महासचिव तथा करम कौर कांटिया आदि मौजूद थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here