Saturday, October 10, 2026
Home Hoshiarpur महिला सशक्तिकरण और शिक्षा का प्रसार समय की जरुरत:पास्ट ग्वर्नर बांगा

महिला सशक्तिकरण और शिक्षा का प्रसार समय की जरुरत:पास्ट ग्वर्नर बांगा

-लायसं कल्ब सिटी प्रीत ने महिला दिवस पर महिलाओं को दी बधाई-
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। लायसं क्लब सिटी प्रीत के पदाधिकारियों ने पास्ट ग्वर्नर हरीश बांगा का होशियारपुर पहुंचने पर स्वागत किया। इस मौके पर लायन आज्ञापाल सिंह साहनी, लायन प्रदीप गुप्ता, लायन जगदीश अग्रवाल तथा लायन संजीव अरोड़ा ने श्री बांगा का स्वागत करते हुए उन्हें क्लब द्वारा करवाए गए समाज सेवी कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर लायन हरीश बांगा ने क्लब के कार्यों की सराहना करते हुए क्लब सदस्यों को महिला सशक्तिकरण व शिक्षा के प्रसार से संबंधित प्रकल्पों को तेज करने और इस मार्ग में काम करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि आज महिला दिवस पर विश्व भर में महिलाओं के प्रति सम्मान तो प्रकट किया जा रहा है, परन्तु एक दिन ऐसा करने से महिलाओं का उत्थान नहीं हो सकता बल्कि हमें हर दिवस महिला दिवस के तौर पर मनाना चाहिए और हम ऐसा महिलाओं को उनका बनता सम्मान व अधिकार देकर कर सकते हैं। श्री बांगा ने महिला सशक्तिकरण और शिक्षा के प्रसार को समय की जरुरत बताया। इस मौके पर लायन आज्ञापाल सिंह साहनी व प्रदीप गुप्ता ने कहा कि क्लब द्वारा समय-समय पर महिलाओं के अधिकारों और उन्हें समाज में समान सम्मान दिलाने के लिए कार्य किया जाता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सम्मान देने के लिए हमें अपने घर से शुरुआत करनी चाहिए तथा पत्नी, बहन व बेटी और माता का आदन एक देवी के सम्मान करना चाहिए. जैसा कि हमारे शास्त्र हमें ज्ञान देते हैं।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here