Monday, October 26, 2026
Home Latest पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया हमला, 9 बच्चों सहित 10 की मौत

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया हमला, 9 बच्चों सहित 10 की मौत

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर हमला कर दिया है। पाकिस्तान की सेना ने अफगानिस्तान में घुसपैठ कर सोमवार की देर रात को हमले को अंजाम दिया। अफगान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने मंगलवार को बताया कि इन हमलों में नौ बच्चों और एक शख्स की मौत हो गई। अफगान सरकार के प्रवक्ता ने एक्स पर पोस्ट में कहा, ‘बीती रात करीब 12 बजे खोस्त प्रांत के गोरबुज जिले के मुगलगई इलाके में पाकिस्तानी हमलावर सैन्यबलों ने एक घर पर बमबारी की। इस हमले में एक स्थानीय नागरिक वलीयत खान की मौत हो गई। साथ ही पांच लड़के और चार लड़कियों की मौत हो गई।’

Advertisements

जबीहुल्लाह मुजाहिद ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि कुनार और पक्तिका इलाकों में भी पाकिस्तान की ओर से एयरस्ट्राइक की गई है। इन हमलों में चार नागरिक घायल हुए हैं। अफगानिस्तान में अमेरिका के पूर्व राजदूत जालमे खलीलजाद ने पाकिस्तान की ओर से किए गए हमले में मारे गए लोगों के लिए शोक जताया।

खलीलजाद ने कहा कि नागरिकों की हत्या और व्यापक युद्ध का जोखिम उठाना पाकिस्तान और अफगानिस्तान की दिक्कतों का हल नहीं है। उन्होंने कहा कि धैर्यपूर्ण और यथार्थवादी कूटनीति एक बेहतर विकल्प है। पूर्व राजदूत जालमे खलीलजाद ने बताया कि ऐसी खबरें हैं कि तुर्किए का एक प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद और काबुल का दौरा करेगा, ताकि दोनों देशों के बीच समझौता कराया जा सके। खलीलजाद ने इस पहल की तारीफ करते हुए कहा कि इस समझौते के बाद अंकारा में एक निगरानी कार्यालय बन सकता है, जिसमें तुर्किए, कतर, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के अधिकारी तैनात होंगे। उन्होंने कहा कि ये निगरानी केंद्र न केवल नजर बनाए रखेगा, बल्कि किसी भी उल्लंघन की रिपोर्ट मिलने पर उस समस्या का समाधान भी निकाल सकता है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here