Wednesday, October 28, 2026
Home Education माई भागो आर्म्ड फोर्सेज प्रेपरेटरी इंस्टीट्यूट, मोहाली में दाखिला प्रक्रिया शुरू

माई भागो आर्म्ड फोर्सेज प्रेपरेटरी इंस्टीट्यूट, मोहाली में दाखिला प्रक्रिया शुरू

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। नेशनल डिफेंस अकादमी (एन.डी.ए.) में शामिल होने वाली इच्छुक लड़कियों के लिए माई भागो आर्म्ड फोर्सेज प्रेपरेटरी इंस्टीट्यूट, मोहाली में मुफ्त प्रारंभिक लिखित एवं शारीरिक प्रशिक्षण के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है।

Advertisements

जिला रोजगार उत्पत्ति, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण ब्यूरो की डिप्टी डायरेक्टर नीलम महे ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक लड़किया ए.एफ.पी.आई. में दाखिले के लिए वेब पोर्टल www.mbafpigirls.in पर 24 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती है।

उन्होंने बताया कि ए.एफ.पी.आई. में दाखिले के लिए छात्रा को मैट्रिक स्तर की भाषा अंग्रेजी, गणित और सामाजिक अध्ययन (सी.बी.एस.ई.) का लिखित प्रवेश परीक्षा पास करना अनिवार्य है। इसके अलावा आवेदिका पंजाब की निवासी होनी चाहिए और उसकी जन्म तिथि 2 जुलाई 2009 से पहले की नहीं होनी चाहिए। छात्रा वर्तमान में 10वीं कक्षा में पढ़ रही होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि 11वीं कक्षा में पढ़ रही लड़कियां भी आवेदन कर सकती हैं, लेकिन उन्हें 11वीं कक्षा में ही दाखिला दिया जाएगा और उन्हें निर्धारित आयु मानदंड पूरा करना अनिवार्य होगा।

उन्होंने बताया कि ए.एफ.पी.आई. में प्रवेश परीक्षा पास करने वाली लड़कियों को दून इंटरनेशनल स्कूल, मोहाली में 11वीं एवं 12वीं कक्षा की शिक्षा उच्च सब्सिडी पर उपलब्ध करवाई जाएगी।

डिप्टी डायरेक्टर ने बताया कि अधिक जानकारी संस्था की वेबसाइट www.mbafpigirls.in से प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा संस्था की ईमेल आई.डी. [email protected] अथवा संपर्क नंबर 0172-2233105, 9872597267 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here