Thursday, October 29, 2026
Home Education सरकारी स्कूल अज्जोवाल में राष्ट्रीय पंचायत दिवस मनाया

सरकारी स्कूल अज्जोवाल में राष्ट्रीय पंचायत दिवस मनाया

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अज्जोवाल में प्रिंसिपल अशोक कुमार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पंचायत दिवस मनाया गया। इस मौके पर गांव की सरपंच आरती शर्मा तथा पंचायत सदस्य अमर कौर विशेष तौर पर उपस्थित हुई। इस मौके पर सरपंच आरती शर्मा ने कहा कि गांव की तरक्की में पंचायत का अहम योगदान रहता है। उन्होंने कहा कि गांव में आपसी भाईचारा मजबूत करने में भी पंचायत की भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

Advertisements

किसी भी व्यक्ति को जब कोई मुश्किल पड़ती है तो वह सबसे पहले पंचायत के पास आता है इसी से पता चलता है कि पंचायत का लोगों के दिलों में कितना आदर सम्मान है। उन्होंने कहा कि  दलगत नीति से ऊपर उठकर गांव का विकास सर्वोपरि होना चाहिए। गांव के लोगों के विचार अलग-अलग हो सकते हैं लेकिन विकास को लेकर सभी इकट्ठे होते हैं। कई छोटे झगड़ों को भी पंचायत द्वारा सुलझा दिया जाता है।

इस मौके पर मैडम अर्चना ने कहा कि बच्चों को पंचायत के बारे में शुरू से ही जानकारी होनी चाहिए इस दिशा में राष्ट्रीय पंचायत दिवस को स्कूल में मनाया जाना महत्वपूर्ण है। पंचायत लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। इसीलिए पंचायत के चुनाव में मतदान प्रतिशत सबसे अधिक रहता है। इस मौके पर मैडम सुकृति कश्यप, कुलविंदर कौर आदि भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here