Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur विधायक ज़िम्पा ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत राशि के 1.56 करोड़...

विधायक ज़िम्पा ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत राशि के 1.56 करोड़ के स्वीकृति पत्र सौंपे

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। विधायक ब्रम शंकर ज़िम्पा ने वीरवार को पिछले समय भारी बरसात व बाढ़ से हुए मकान नुक़सान की भरपाई हेतु 104 प्रभावित परिवारों को 1 करोड़ 56 लाख के स्वीकृति (सैंक्शन) पत्र वितरित किए। यह समारोह ज़िला प्रशासकीय काम्प्लेक्स में आयोजित किया गया, जहां लाभार्थियों को प्रत्यक्ष रूप से राहत सहायता के मंजूरी पत्र सौंपे गए।

Advertisements

समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में जन-सेवा व प्रभावित परिवारों की मदद सर्वोच्च प्राथमिकता है। विधायक ने बताया कि बाढ़ के दौरान जिन घरों को आंशिक या पूर्ण नुकसान पहुंचा, उनकी वित्तीय सहायता के लिए पंजाब सरकार के राजस्व विभाग द्वारा विशेष गिरदावरी व क्षति आकलन रिपोर्ट तैयार कर शीघ्र मंजूरी प्रक्रिया को पूरा किया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का आभार प्रकट करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राहत सहायता वितरण व पुनर्वास कार्यों को पारदर्शी व तेज़ी से क्रियान्वित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि यह राहत राशि प्रभावित परिवारों को सीधे बैंक खातों में के माध्यम से हस्तांतरित की जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की देरी या बिचौलियों की भूमिका न रहे। ब्रम शंकर ज़िम्पा ने राहत प्राप्त करने वालों के धैर्य व विश्वास की सराहना करते हुए कहा कि किसी भी आपदा के दौरान जनता का विश्वास ही हमारी ऊर्जा है और हम मिलकर क्षेत्र को पहले से अधिक मजबूत बनाएंगे। इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार, प्रीतपाल, मंगी लाल, अमरजोत सैनी हलका संगठन इंचार्ज, कुलजीत सिंह, अमरजीत बाजवा, सरबजीत कौर सरपंच नंगल शहीदां भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here