हम सभी देश वासियों के लिए शहीद भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव है प्रेरणा स्रोत: श्री खन्ना

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। जिला भाजपा की ओर से शहीदे आजम भगत सिंह, शहीद राजगुरू, शहीद सुखदेव के बलिदान दिवस पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए एक समारोह जिला भाजपा कार्यालय शास्त्री मार्किट में करवाया गया। इस संबंधी जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी योगेश कुमरा ने बताया कि इस श्रद्धाजलि समारोह में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  अविनाश राय खन्ना ने विशेष तौर पर उपस्थित होकर भारत माता के इन वीर सपूतों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Advertisements

इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री खन्ना ने शहीद भगत सिंह, राजगूरू व सुखदेव के जीवन संबंधी कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि हम सभी भारत वासियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर देश के प्रति समर्पित होकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि शहीदे-ए आजम भगत सिंह के ननिहाल होशियारपुर जिले के मोरावाली गांवों से संबंधित होने के कारण हम होशियारपुर वासियों के लिए गौरव की बात है।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कमलजीत सेतिया, जिला महामंत्री गोपी चंद कपूर, एडवोकेट डी.एस. बागी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्बजीत कौर ने भी शहीदे-ए आजम भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव को श्रद्धाजलि देते हुए अपने श्रद्धासुमन अर्पित कर कार्यकर्ताओं को उनके जीवन संबंधी व देश की आजादी में उनके दिए गए योगदान के लिए विस्तार से बताया।
इस अवसर पर शहीदों को अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष डा. रमन घई ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि हम सभी को इन शहीदों के जीवन संबंधी विस्तार से हर गांव, हर घर व गली तक लोगों को जानकारी देनी होगी। उन्होंने कहा कि हम आज भारत माता के इन वीर सपूतों की बदौलत ही अपना अरामदायक जीवन व्यतीत कर रहे है। डा.घई ने कहा कि हम सभी नौजवानों को भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव के देश प्रेम संबंधी प्रेरणा लेकर अपने जीवन को भारत माता के लिए सदैव अर्पित करने के लिए तैयार रहना होगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि भाजपा राष्ट्र भक्तों की पार्टी है तथा हम सभी कार्यकर्ताओं को देश के प्रति कुर्बान होने वाले शहीदों की सहादत को आने वाली पीढिय़ों तक पहुंचाना होगा। इस अवसर जिला उपाध्यक्ष सुषमा सेतिया, गौरव वालिया, संजीव पंचनंगल, कुलभूषण सेठी, सचिव डा. राज कुमार सैनी, दीपक प्रभाकर, एस.एम. सिद्धू, गुरबख्श कौर, मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा, अश्विनी ओहरी, एडवोकेट नवजिंदर बेदी, महामंत्री डा. पंकज शर्मा, मनजिंदर सियान, राज कुमार महिलांवाली, चेतन सूद, व्यापर सैल के प्रदेश सचिव तरसेम गुप्ता, एस.सी. मोर्चा एस.के. आजाद, मैडीकल सैल के अध्यक्ष डा. वशिष्ट कुमार, स्पोट्र्स सैल अध्यक्ष गौरव शर्मा, गगनदीप सिंह, कृपाल सिंह आहलुवालिया, किसान मोर्चा अध्यक्ष बलबीर सिंह अजड़ाम, चमन लाल जोशी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष डा. जमील बाली, एन.आर.आई. सैल अध्यक्ष गुरविंदर सैनी,

बी.सी. मोर्चा अध्यक्ष महिंदरपाल धीमान, जिंदू सैनी, महिंदर कौर सैनी, गुरप्रीत धामी, सुधीर शर्मा, सुभाष शर्मा, कमलजीत कौर, गुरमिंदर कौर, अश्विनी छोटा, यशू जैन, पवन शर्मा, हरमन परमार, नरिंदर सिंह, अशीष, जसवीर सिंह, मुखी राम,मयंक शर्मा, रतिश अग्रवाल, जगमोहन नरुला, मनप्रीत सिंह मोमू, नीतिन, हरप्रीत सिंह, सोनू सैनी, शाहवीर सिंह, राज कुमार बिल्ला, बौबी, राहुल, जसवीर सिंह, हरजीत सिंह, सुनील सेठी के अलावा सैकड़ों कार्यकर्ता ने शहीदों को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here