
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री आत्मानंद जैन सभा द्वारा संचालित एस ए वी जैन डे बोर्डिंग स्कूल में प्रधान जीवन जैन के मार्गदर्शन में स्कूल के होनहार छात्रों ने विभिन्न खेलों में अपना बखूबी प्रदर्शन किया। इन प्रतियोगिताओं के नतीजे के बारे में जानकारी देते हुए स्कूल डीन श्रीमती सुनीता दुग्गल और प्रिंसिपल मनु वालिया ने बताया कि हमारे विद्यालय की ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा जशनजोत ने फगवाड़ा में आयोजित कराटे प्रतियोगिता में अपने प्रतिद्वंदियों को हराकर स्टेट लेवल पर गोल्ड मेडल हासिल किया। और दीपजोत ने इसी प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल हासिल किया। इसी के साथ स्कूल के विद्यार्थी आरुष शर्मा ने कुराश में पंजाब स्कूल गेम्स में राज्य स्तर पर कांस्य पदक हासिल किया।

स्कूल की वॉलीबॉल अकादमी को टीम ने जी एन ए में हुई वॉलीबॉल चैंपियनशिप में तीसरा स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। प्रधान श्री जीवन जैन जी ने विजेता छात्राओं को उनकी इस उपलब्धि पर उनको सराहा और कहा कि इसका श्रेय उनकी व उनके अभिभावकों की और स्कूल के डीपीई पवन कुमार खेड़ा ,वंदना परमार और गीता की मेहनत का नतीजा है।उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को हर क्षेत्र में आगे आना चाहिए और अपने माता पिता का नाम रोशन करना चाहिए। सेक्रेटरी श्री मानिक जैन,कैशियर श्री साहिल जैन,डीन श्रीमती सुनीता दुग्गल,प्रिंसिपल श्रीमती मनु वालिया ने विजेता छात्रों को यह विजय हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दी और यह विश्वास दिलाया कि स्कूल मैनेजमेंट का यही प्रयास है कि बच्चों का पढ़ाई के साथ साथ शारीरिक तथा मानसिक विकास भी हो।इसके लिए मैनेजमेंट हर तरह की सुविधा देने के लिए तत्पर है और भविष्य में भी रहेगी।












