Monday, October 12, 2026
Home Hoshiarpur होशियारपुरः DGP ने DSP बबनदीप सिंह को किया सस्पेंड

होशियारपुरः DGP ने DSP बबनदीप सिंह को किया सस्पेंड

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के DGP ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए DSP हेडक्वार्टर होशियारपुर बबनदीप सिंह को सर्विस से सस्पेंड कर दिया है। राजीव गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ पटियाला की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। निलंबित अवधि के दौरान बबनदीप सिंह का मुख्यालय 7वीं आईआरबी कपूरथला होगा। डीजीपी गौरव यादव ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

Advertisements

बबनदीप को 17 से 22 नवंबर तक राजीव गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ पटियाला में कोर्स के लिए तैनात किया गया था। इस दौरान ही यूनिवर्सिटी की तरफ से उनके खिलाफ अनुशासनहीनता और कदाचार की शिकायत आई थी। पुलिस विभाग के अनुसार अनुशासनहीनता से पुलिस बल की बदनामी होती है जिसके चलते ही उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। आपको बता दें कि पिछले महीने ही बबनदीप सिंह का जालंधर से ट्रांसफर करके DSP होशियारपुर लगाया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here