Wednesday, October 21, 2026
Home Crime 6 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट में डाली लोहे...

6 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट में डाली लोहे की रॉड

गुजरात (द स्टैलर न्यूज़)। गुजरात के राजकोट जिले के जसदन तालुका के गांव आटकोट से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। जहां 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म ही नहीं बल्कि उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड तक डाल दी गई। मिली जानकारी के मुताबक बच्ची खून से लथपथ हालत में मिली और हालत गंभीर होने कारण उसे राजकोट के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी 30 वर्षीय रामसिंह को पास के खेत से गिरफ्तार कर लिया है। रामसिंह भी उसी इलाके में खेती का काम करता था।

Advertisements

जानकारी के मुताबिक बच्ची मजदूर परिवार की है और घटना के वक्त खेत के पास खेल रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 10 टीमें लगाईं और करीब 100 संदिग्धों से पूछताछ के बाद आरोपी तक पहुंची। फिलहाल बच्ची की हालत स्थिर बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट और बलात्कार सहित संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इलाके में लोगों में भारी आक्रोश है और आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग उठ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here