Wednesday, October 21, 2026
Home Crime होशियारपुर सिटी पुलिस ने 4 चोरों को चोरी के मोटरसाइकिल व एक्टिवा...

होशियारपुर सिटी पुलिस ने 4 चोरों को चोरी के मोटरसाइकिल व एक्टिवा सहित किया गिरफ्तार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर सिटी पुलिस ने 4 चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी देते हुए एसपी देवदत्त ने बताया कि गश्त के दौरान जब पुलिस ने 2 युवकों सिकंदर सिंह उर्फ ​​सनी पुत्र केवल सिंह और कुलबीर सिंह उर्फ ​​गोल्डी पुत्र गुरबख्श सिंह निवासी बुल्लोवाल, होशियारपुर से गहराई से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उन्होंने जिले में कई बार मोटरसाइकिल और एक्टिवा चोरी किए हैं।

Advertisements

जिसके बाद पुलिस ने इन आरोपियों का तीन दिन का रिमांड हासिल किया और पूछताछ के बाद सौरव कुमार उर्फ ​​पंडित पुत्र सुरिंदर कुमार निवासी गांव नंगल फरीद गढ़ी थाना टांडा और हरिंदर सिंह उर्फ ​​हनी पुत्र तीरथ सिंह निवासी गांव जोड़ा थाना टांडा के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि चोरों से 12 मोटरसाइकिल और 3 एक्टिवा बरामद की गई हैं और जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here