Saturday, October 17, 2026
Home International रुस के पीट्सबर्ग बाजार में धमाके के बाद लगी आग, 1 की...

रुस के पीट्सबर्ग बाजार में धमाके के बाद लगी आग, 1 की मौत

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। रूस के सबसे बड़े बाजार सेंट पीट्सबर्ग से धमाके की खबर सामने आ रही है। जहां, भीषण धमाके के बाद बाजार में आग लग गई। आग लगने से पूरा मार्केट कॉम्प्लेक्स में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही राहत बचाव की टीम मौके पर पहुंची।

Advertisements

रूसी मीडिया के मुताबिक, बुधवार शाम रूस के सेंट पीटर्सबर्ग शहर के सबसे बड़े बाजार में बुधवार शाम को भीषण आग लग गई। आग लगने से पहले घटनास्थल एक के बाद एक कई धमाकों की आवाज सुनाई दी। इसके बाद पूरा मार्केट कॉम्प्लेक्स आग की लपटों में घिर गया था। घटना के तुरंत बाद दमकलकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें बाजार में तेजी से आग फैलते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में ऊंची-ऊंची लपटें और घना काला धुआं रात के अंधेरे में छा रहा है।

रूसी आपातकालीन मंत्रालय के अनुसार, जिस बिल्डिंग में आग लगी, उसमें अत्यंत ज्वलनशील पदार्थ था, जिसके कारण आग तेजी से फैली। फिलहाल, आग लगने के कारणों के बारे में कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दी है। नेवस्की जिले के लोग अभियोजक (प्रासीक्यूटर) ऑफस ने आग लगने की वजह की जांच शुरू कर दी है।

मंत्रालय के अनुसार, बाज़ार में लगी आग को बुझाने के लिए 96 दमकलकर्मी और 26 उपकरण तैनात किए गए हैं। जानकारी से पता चलता है कि एक व्यक्ति घायल हुआ है। वहीं, कम से कम एक की मौत की भी खबर है। आग लगने से सेंट पीटर्सबर्ग में खलबली मच गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here