Wednesday, October 21, 2026
Home Jammu & Kashmir कुपवाड़ा में लैंडमाइन विस्फोट, जवान शहीद

कुपवाड़ा में लैंडमाइन विस्फोट, जवान शहीद

कुपवाड़ा (द स्टैलर न्यूज़)। कुपवाड़ा जिले के त्रेहगाम क्षेत्र की पुत्खा खान गली में  लैंडमाइन विस्फोट में सेना का एक जवान शहीद हो गया। जवान की पहचान 13 जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फैंट्री के हवलदार जुबैर अहमद के रूप में हुई है। मिली जानकारी मुताबक हादसा निर्माण कार्य के दौरान हुए विस्फोट के कारण हुआ।

Advertisements

घायल जवान को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। शहीद जवान राजौरी का है। जवान की शहादत की खबर जैसे ही उनके घर पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here