
जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-अनिल भारद्वाज। पाकिस्तान की तरफ से जम्मू-कश्मीर के राजौरी को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। अब उसने दुस्साहस दिखाते हुए राजौरी के अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त (एडीडीसी) को आवास को निशाना बनाया। जिसमें एडीडीसी राजकुमार थापा की मौत हो गई। जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला कहा, “राजौरी से दुखद खबर आई है। हमने जम्मू-कश्मीर प्रशासन सेवा के एक समर्पित अधिकारी को खो दिया है।

कल ही वे डिप्टी सीएम के साथ जिले में घूम रहे थे और मेरी अध्यक्षता में हुई ऑनलाइन बैठक में शामिल हुए थे। आज अधिकारी के आवास पर पाकिस्तानी गोलाबारी की गई, जिसमें राजौरी शहर को निशाना बनाया गया, जिसमें हमारे अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राज कुमार थापा की मौत हो गई। इस भयानक जान-माल के नुकसान पर अपने सदमे और दुख को व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।”












