Wednesday, October 21, 2026
Home Hoshiarpur होशियारपुर पंचायत समिति नतीजा: 6 पर कांग्रेस व 3 पर आप आगे

होशियारपुर पंचायत समिति नतीजा: 6 पर कांग्रेस व 3 पर आप आगे

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर में जिला परिषद व ब्लाक समिति की मतगणना जारी है। फिलहाल जानकारी मुताबक पंचायत समिति में होशियारपुर-2 चौहाल से कांग्रेस उम्मीदवार निर्मला देवी ने 92 वोटों से जीत हासिल की है।

Advertisements

इसी तरह आदमवाल से आप उम्मीदवार रघवीर कौर ने 101 वोटों से, खड़का से कांग्रेसी उम्मीदवार विशाल कुमार ने 90 वोटों से, हैबोवाल से आप उम्मीदवार परविंदर कुमार ने 696 वोटों से, अचलपुर से कांग्रेसी उम्मीदवार कुलदीप सिंह ने 99 वोटों से, मानसोवाल से कांग्रेसी उम्मीदवार कमल किशोर 570 वोटों से, अजनोहा से आप उम्मीदवार ममता रानी ने 30 वोटों से, मुरादपुर नरियाल से कांग्रेसी उम्मीदवार मनजीत कौर ने 24 वोटों से, मियाणी से कांग्रेसी उम्मीदवार परविंदर कुमार ने 482 वोटों से जीत हासिल की है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here