Monday, November 2, 2026
Home Crime किराया मांगने गई मकान मालकिन की हत्या, शव के टुकड़े कर सूटकेस...

किराया मांगने गई मकान मालकिन की हत्या, शव के टुकड़े कर सूटकेस में भरे, दंपति गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां नंदग्राम थाना क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन स्थित Aura Chimera सोसाइटी में किराया मांगने आई मालकिन की किराएदार दंपति ने गला घोट कर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद किराएदार दंपति ने शव के टुकड़े कर सूटकेस में भर अपने फ्लैट में छिपा दिए। कुछ घंटे में ही मामले का पर्दाफाश हो गया। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। उमेश शर्मा के Aura Chimera सोसायटी में दो फ्लैट हैं। एक फ्लैट में उमेश अपने परिवार के साथ रहते हैं जबकि दूसरा फ्लैट किराए पर उठा रखा था। उमेश शर्मा के दूसरे फ्लैट पर किराए पर अजय गुप्ता और उसकी पत्नी आकृति गुप्ता रहती थी। अजय गुप्ता ने बीते 5 महीने से फ्लैट का किराया नहीं दिया था।

Advertisements

उमेश शर्मा की पत्नी दीपशिखा शर्मा अक्सर कराया लेने के लिए फ्लैट पर जाया करती थी। बुधवार, 17 दिसंबर की शाम दीपशिखा शर्मा किराया लेने के लिए पहुंची थीं। जब कई घंटे तक दीपशिखा शर्मा घर वापस नहीं पहुंचीं तो परिवार वालों को चिंता हुई। सोसाइटी के सीसीटीवी चेक किए गए, जिसमें दीपशिखा फ्लैट की ओर जाती दिखाई दीं लेकिन वापस आती हुई नहीं देखी गई। स्थानीय निवासियों को जब शक हुआ तो लोग किराएदारों के फ्लैट पर पहुंच गए। किरायेदारों से दीपशिखा शर्मा के बारे में पूछा तो फ्लैट में मौजूद पति-पत्नी आनाकानी करने लगे और फ्लैट से भागने की कोशिश की। इसी बीच स्थानीय लोगों ने पति-पत्नी को पकड़ा और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अजय गुप्ता और आकृति गुप्ता को गिरफ्तार किया है। एसीपी नंदीग्राम उपासना पांडे के मुताबिक, 17 दिसंबर रात करीब 11.15 बजे थाना नंदग्राम पर पीआरवी द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि Aura Chimera सोसायटी मे एक मर्डर हो गया है। थाना नंदग्राम पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच एवं पूछताछ से पाया गया कि उमेश शर्मा कि पत्नी दीपशिखा शर्मा निवासी एम-105 ओरा सुमेरा सोसायटी राजनगर एक्सटेंशन अपने दूसरे फ्लैट पर रात करीब 8 से साढ़े 8 बजे के बीच किराया लेने गई थीं। जब देर रात तक वह घर नहीं पहुंचीं तो उनकी मेड को शक हुआ और वह उस फ्लैट में गईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here