
मुकेरियां (द स्टैलर न्यूज़)। मुकेरियां के पास गांव नौशहरा पत्तन में एक भयानक सड़क हादसे के दौरान गांव के एक युवक की टिप्पर की चपेट में आने से मौत हो गई। नौशहरा पत्तन निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र गुरपाल सिंह को किसी अज्ञात गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गया और पूछे से आ रहे टिप्पर की चपेट में आने से उसकी मौके ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर थाना मुकेरियां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरु कर दी थी व शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया था। हैप्पी की मौत से परिवार एवं गांव में शोक की लहर दौड़ गई। लोगों ने सरकार से मांग की कि इस मार्ग पर ट्रैफिक अधिक होने के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं तथा रोड़ भी सिंगल होने के कारण समस्याएं और भी बढ़ चुकी हैं, इसलिए इस मार्ग को फोरलेन बनाया जाए ताकि कीमती जानों को बचाव हो सके एवं लोग सुरक्षित सफर कर सकें।












