Sunday, October 11, 2026
Home Education पढ़ाई में आगे बढ़ने वाले बच्चों को हर संभव सहयोग देगा गुरु...

पढ़ाई में आगे बढ़ने वाले बच्चों को हर संभव सहयोग देगा गुरु नानक इंटरनैशनल एजुकेशनल ट्रस्टः रणजीत/आहलुवालिया

Oplus_16908288

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गुरु नानक इंटरनेशनल एजुकेशनल ट्रस्ट के ग्लोबल चेयरमैन रणजीत सिंह (आर्डर ऑफ़ ब्रिटिश एंपायर) तथा इंडिया चैप्टर के चेयरमैन जे.एस.आहलूवालिया ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अज्जोवाल की प्रिंसिपल रविंदर कौर, स्कूल इंचार्ज अमरीक सिंह तथा स्टाफ के साथ एक विशेष बैठक की। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों की शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरी के लिए किए जाने वाले प्रयासों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट बच्चों को पढ़ाई में आगे बढ़ाने के लिए हर संभव मदद करने को तैयार है। वह चाहते हैं कि इस स्कूल के बच्चे विशेष कर स्लम एरिया के बच्चे विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं को पास करके उच्च पदों पर आसीन हो। इसके लिए ट्रस्ट द्वारा स्कूल में दो विशेष अध्यापकों को नियुक्त किया गया है जो स्कूल लगने से पहले बच्चों की अलग से तैयारी करवाते हैं। उन्होंने कहा कि जब तक बच्चे तथा उनके अभिभावक पढ़ाई के महत्व को नहीं समझेंगे तब तक वह जीवन में आगे नहीं बढ़ सकेंगे। अगर इस स्कूल के बच्चे बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं में मेरिट में स्थान बनाने में सफल होते हैं तो इस से दूसरे बच्चों को भी प्रेरणा मिलेगी और शिक्षा का स्तर और ऊंचा उठाने में मदद मिलेगी।

Advertisements

उन्होंने कहा कि ट्रस्ट द्वारा स्कूल में एक बुक बैंक बनाने का भी प्रयास किया जाएगा ताकि साइंस आदि विषय से संबंधित पुस्तके बच्चों को वहां से उपलब्ध करवाई जा सके। अध्यापक वर्ग इस बात को यकीनी बनाए कि बच्चों की स्कूल में हाजिरी नियमित रहे। जो बच्चा लगातार स्कूल आएगा वह कुछ ना कुछ सीख  कर ही घर जाएगा। उन्होंने कहा कि वह विभाग के अधिकारियों से मिलकर इस स्कूल को स्कूल ऑफ एमीनेंस बनाने का प्रयास करेंगे तथा स्कूल में कॉमर्स ग्रुप की पढ़ाई चालू करवाने का भी यत्न करेंगे। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधक जो भी जरूरत समझे वह अपने लेटर पैड पर लिखकर ट्रस्ट को भेजें उसको पूरा करवाने का प्रयास किया जाएगा। ट्रस्ट की तरफ से स्कूल के मिड डे मील वर्करों तथा दर्जा चार कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर लेक्चरर संदीप कुमार सूद, अनु नंदा, सीमा हांडा, संदीप संधू तथा सिमरन कौर भी मौजूद थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here