Sunday, October 4, 2026
Home Education हिज़ के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में ज़िले में हासिल किया प्रथम...

हिज़ के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में ज़िले में हासिल किया प्रथम स्थान

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रियात बाहरा यूनिवर्सिटी में करवाये गये सॉयनर्जी-5, 2025 में होशियारपुर के जिस में 60 से अधिक स्कूल तथा 2500 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें यूनिवर्सिटी की ओर से अलग-अलग मुकाबले, क्विज़ मुकाबले, सलोग्न राईटिंग, गिद्दा, भांगड़ा तथा गरबा,  पोस्टर मेकिंग तथा अन्य और भी कई अलग-अलग तरह के मुकाबले करवाये गये थे। इन मुकाबलों में शिक्षा की नर्सरी के तौर पर जाने जाते हिज़ एक्सीलैंट इंस्टीचियूट के विद्यार्थियों द्वारा शानदार प्रर्दशन करते हुये ओवरऑल ट्राफी के साथ विजयी रहे। इस खुशी के अवसर पर डॉ.आशीष सरीन (डायरैक्टर), माननीय गुरप्रीत सिंह बेदी (डायरैक्टर एडमिशन सैल) ने बच्चों को ओवरऑल ट्राफी के साथ बधाई दी तथा आगे से पढ़ाई के साथ-साथ बाकी अन्य मुकाबलों में हिस्सा लेने के लिये प्रेरित किया।

Advertisements

इस खुशी के अवसर पर बच्चों के माता-पिता ने डॉ.आशीष सरीन का बहुत-बहुत धन्यवाद किया  कि हिज़ एक्सीलैंट में आकर बच्चों को आई.आई.टी. तथा एन.ई.ई.टी. के क्षेत्र में स्थान हासिल करने के साथ-साथ अन्य खेल स्तर के मुकाबलों  में भी हिस्सा लेने तथा स्थान प्राप्त करने के लिये प्रेरित किया जाता है। डॉ.आशीष सरीन सर ने बच्चों को पढ़ाई के लिये प्रेरित किया तथा आगे बढ़ने के लिए कुछ ज़रूरी बातें भी बताई जोकि बच्चों के लिए आगे बढ़ने में बहुत ही लाभदायक साबित होती हैं। इसके साथ और बताते हुये डॉ.आशीष सरीर सर ने कहा कि हिज़ विद्यार्थियों के माता-पिता की पहली पसंद है क्योंकि हिज़ इंस्टीचियूट उनके बच्चों का संपूर्ण विकास करने में सक्षम है तथा साल दर साल वो उनहे बच्चों के भविष्य के सपनों को पूरा कर रहा है। इस अवसर पर बच्चों के माता-पिता ने हिज़-इंस्टीचियूट के मेहनती स्टाफ का बहुत-बहुत धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here