
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। धन्वंतरी वैद्य मंडल पंजाब द्वारा राज्य स्तरीय आयुर्वेदिक सम्मेलन तथा भगवान धन्वंतरि जी का जन्म उत्सव समारोह सूद भवन में प्रधान सुमन कुमार सूद की अध्यक्षता में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान भाम वाले माताजी ने सभी को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर पूर्व मंत्री तथा होशियारपुर से विधायक ब्रह्म शंकर जिंपा मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि धन्वंतरी वैद्य मंडल आयुर्वेद के प्रचार तथा प्रसार में अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि संसार में मनुष्य तथा जीव जंतुओं की अपनी-अपनी प्रकृति है। उनका उनकी प्रकृति के अनुसार इलाज किया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रकृति ने हमारे लिए बहुत से खजाने दिए हैं। बहुत सी चीजे तो हमने देखी भी नहीं है।

उन्होंने कहा की जड़ी बूटियां को देखकर लगता है कि प्रकृति ने मानव के इलाज के लिए प्राकृतिक इलाज उसके आसपास ही दिया है। लेकिन आज वो इलाज पीछे छूटता जा रहा है। पहले वैद्य खानदानी होते थे। उन्होंने कहा कि आज भी आयुर्वेद का कोई सानी नहीं है। लेकिन जल्द इलाज के लिए हम दूसरी पद्धतियों की तरफ चले जाते हैं। पुराने जमाने से ही आयुर्वेद रोग को जड़ से खत्म करता रहा है। उन्होंने कहा कि वैद्य मंडल के सदस्यों ने उनके साथ जो बातें सांझी की है वह जल्द ही सरकार के साथ उनकी बैठक करवाने का प्रयास करेंगे उन्होंने धन्वंतरी वैद्य मंडल द्वारा चलाई जा रही निशुल्क डिस्पेंसरी के लिए 2 लाख की राशि देने की घोषणा की। मंडल के प्रधान वैद्य सुमन सूद ने कहा कि मंडल प्रतिवर्ष दर्जनों निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाता है।
उनका प्रयास है कि भगवान धन्वंतरि जी की इस विद्या का जितना हो सके प्रचार किया जाए। क्योंकि इस पद्धति का कोई साइड इफेक्ट नहीं है। तथा यह रोग को जड़ से खत्म करती है। कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर बलविंदर सिंह वालिया ने आयुर्वेद के प्रसार के लिए हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। विधायक ब्रह्म शंकर जिंपा तथा भाम वाले माताजी ने धन्वंतरी वैद्य मंडल का सोविनियर भी रिलीज किया तथा जड़ी बूटियो की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस मौके पर डॉ .जमील बाली,महंत वीर प्रकाश, वैद्य जनक राज, वैद्य बीडी शर्मा, परशोत्तम लाल शर्मा, दीपक कुमार, हरदेवल सिंह, गुरमेज राम,इंद्रजीत सिंह,कंचन कुंद्रा,नम्रता खन्ना,हर्षविंदर सिंह,इकबाल।सिंह,हरजिंदर सिंह, इंद्रजीत कौर चंद्रशेखर,निर्मल लोई,अजमेर सिंहआदि भी उपस्थित थे। अंत में मुख्य अतिथि तथा बाहर से आए हुए वैद्यों को सम्मानित भी किया गया।












