
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। हिसार (हरियाणा) में आयोजित सिक्सथ ऑल इंडिया तायोकाई कराटे चैंपियनशिप में पंजाब टीम ने ओवरऑल तीसरा स्थान हासिल किया है। ऑल इंडिया तायो काई कराटे फेडरेशन द्वारा सूरज कराटे फेडरेशन के सहयोग से हिसार में शिहान हरीश सिराधना के नेतृत्व में आयोजित इस कराटे चैंपियनशिप में भाग लेने वाली पंजाब टीम में होशियारपुर के सात खिलाड़ी चुने गए थे जिनमें शामिल 6 शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 कराटेकाज खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक और एक खिलाड़ी ने कांस्य पदक जीतने का गौरव प्राप्त किया होशियारपुर के जगमोहनस इंस्टिट्यूट ऑफ ट्रेडिशनल कराटे में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कराटे कोच शिहान जगमोहन विज से ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे इन खिलाड़ियों ने टीम की सहायक कोच आरती कुमारी के मार्गदर्शन और टीम कप्तान अर्पित शर्मा के नेतृत्व में भाग लेकर सभी प्रतिभागियों ने सभी इवेंट्स में पदक जीतने का गौरव प्राप्त किया।

यह जानकारी देते हुए जगमोहनस इंस्टीट्यूट आफ ट्रेडीशनल कराटे के वाइस चेयरमैन एडवोकेट डॉक्टर दीपक शर्मा ने बताया कि अपनी पहली ही कराटे प्रतियोगिता में भाग लेते हुए उदयीमान कराटेका अयान द्विवेदी, प्रभनूर गोस्वामी और कृष्णव ठाकुर ने अपने-अपने आयु और भाग वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुमिते मुकाबले में पहला स्थान हासिल किया। जबकि टीम कप्तान अर्पित शर्मा ने ब्लैक बेल्ट लड़कों के व्यक्तिगत मुकाबले में पहला स्थान प्राप्त किया। टीम की उप कप्तान अक्षिता शर्मा ने ब्राउन बेल्ट लड़कियों में अपने विरोधियों पर जीत दर्ज करते हुए गोल्ड मेडल जीतने का गौरव प्राप्त किया। टीम में शामिल राष्ट्रीय कराटेका रयान बरपग्गा ने 10 वर्ष के ब्लू और ब्राउन बेल्ट खिलाड़ियों के मुकाबले में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता।











