Thursday, October 22, 2026
Home Hoshiarpur साहिबजादों के शहीदी दिवस को समर्पित दूध का लंगर लगाया गया

साहिबजादों के शहीदी दिवस को समर्पित दूध का लंगर लगाया गया

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। यंग ख़ालसा ग्रुप द्वारा साहिबजादों के शहीदी दिवस को समर्पित दूध का लंगर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा रेलवे रोड पर सारी संगत के सहयोग से लगाया गया। इस मौके बोलते हुए संस्था के प्रधान स. जगजीत सिंह बत्रा ने बताया कि यंग ख़ालसा ग्रुप की टीम द्वारा पिछले कई सालों से लगातार सेवाएँ की जा रही हैं।

Advertisements

जिसमें मेडिकल कैंप दवाइयाँ, खून दान की सेवा, बच्चों की फीस और कापियों की सेवा, बेटियों के विवाह के लिए सेवा, मासिक राशन की सेवा लगातार की जा रही हैं। यंग खालसा ग्रुप संगत के सहयोग से यह सब सेवाएँ कर रही है इसलिए ज्यादा से ज्यादा सहयोग दिया जाए ताकि आने वाले समय में और भी अधिक से अधिक भलाई के काम किए जा सकें। इस मौके डॉ. हरजिंदर सिंह ओबेरॉय, दलजीत सिंह मान, बलजिंदर सिंह, अनमोल सिंह, प्रभजोत सिंह, डॉ. आशु गोयल और मनूरीत आदि शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here