Tuesday, October 20, 2026
Home Crime बांग्लादेश में 10 दिन में तीसरे हिंदू युवक की हत्या, बजेन्द्र बिस्वास...

बांग्लादेश में 10 दिन में तीसरे हिंदू युवक की हत्या, बजेन्द्र बिस्वास को उतारा मौत के घाट

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। बांग्लादेश में 10 दिन में तीसरे हिंदू युवक की हत्या कर दी गई है। यह घटना बांग्लादेश के उसी मयमनसिंह जिले में हुई, जहां 18 दिसंबर को दीपू चंद्र दास नामक हिंदू युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दिए जाने के बाद उसे बीच चौराहे पर जला दिया गया था। इस ताजी घटना से एक बार फिर हिंसा की आग भड़क उठी है। 

Advertisements

बताया जा रहा है कि मयमनसिंह के भालुका स्थित एक कपड़ा कारखाने में एक हिंदू युवक और अंसार सदस्य बजेन्द्र बिस्वास की उसके सहकर्मी ने बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी। अंसार बांग्लादेश का एक अर्धसैनिक बल है जो ग्राम रक्षा इकाई के रूप में कार्य करता है। बजेंद्र की उम्र 42 वर्ष बताई जा रही है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here