Friday, October 23, 2026
Home Hoshiarpur बजरंग दल हिन्दोस्तान ने बैठक में की नई नियुक्तियां

बजरंग दल हिन्दोस्तान ने बैठक में की नई नियुक्तियां

होशियारपुर (द स्टालर न्यूज़)। आज बजरंग दल हिन्दोस्तान की एक बैठक भूतगिरी मन्दिर, ऊना रोड, होशियारपुर में हुई जिसमें सबसे पहले श्री हनूमान चालिसा का पाठ किया गया। मीटिंग में संगठन को मज़बूत करने के लिये आपस में विचार-विमर्श किया गया तथा बजरंग दल हिन्दोस्तान की नई नियुक्तियां भी की गई। नच्छत्तर सिंह उर्फ सन्नी नसरां को दोआबा जोन का प्रधान, अतुल कुमार को सिटी उप-प्रधान तथा हरप्रीत सिंह टांडा को ज़िला प्रधान होशियारपुर नियुक्त किया गया।

Advertisements

इस अवसर पर मनजीत सिंह माहिलपुरी (राष्ट्रीय सचिव बजरंग दिल हिन्दोस्तान) , परमजीत सिंह फौजी बूथगढ़ (राष्ट्रीय प्रधान सिक्ख संगत विंग), टोनी हांडा (सिटी प्रधान), सोढी लौंगिया बोहण, संजीव कुमार मोनू चगरां (राष्ट्रीय प्रधान ट्रांसपोर्ट विंग), अशवनी ठाकुर (राष्ट्रीय प्रधान महावीर क्रांति दल), राजेश सैनी, जुगल किशोर, नवजोत सिंह नसरा, नीरज कुमार, शमशेर शेरा विशेष तौर पर तथा अन्य बजरंगी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here