Friday, October 30, 2026
Home National चलती ट्रेन पर गिरी क्रेन, 22 लोगों की मौत, 64 घायल

चलती ट्रेन पर गिरी क्रेन, 22 लोगों की मौत, 64 घायल

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। थाईलैंड के उत्तर-पूर्वी हिस्से में दर्दनाक हादसा होने का समाचार प्राप्त हुआ है। राजधानी बैंकॉक से देश के उत्तर-पूर्वी हिस्से की ओर जा रही एक ट्रेन उस वक्त पटरी से उतर गई, जब एक कंस्ट्रक्शन क्रेन उसके एक डिब्बे पर गिर गई। इस हादसे में करीब 22 लोगों की मौत हो गई है और 64 लोग घायल हुए हैं। घायलों में से 8 को गंभीर चोटें आई हैं। यह हादसा बैंकॉक से 230 किमी (143 मील) उत्तर-पूर्व में, नाखोन रत्चासिमा प्रांत के सिखियो जिले में हुआ है। ट्रेन उबोन रत्चाथानी प्रांत जा रही थी। हादसे को लेकर पुलिस ने बताया कि हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट पर काम चल कहा था। काम को दौरान एक क्रेन ट्रेन के डिब्बे पर गिर गई। जिस वक्त क्रेन गिरी उस समय ट्रेन गुजर रही थी। क्रेन की टक्कर से ट्रेन पटरी से उतर गई और उसमें थोड़ी देर के लिए आग भी लग गई।

Advertisements

पुलिस ने बताया कि आग बुझा दी गई है और अब बचाव कार्य जारी है। क्रेन और ट्रेन की टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेन की छत अंदर धंस गई, खिड़कियां टूट गईं और मेटल का ढांचा मुड़ गया। कई यात्री मलबे में फंस गए। मेडिकल टीमें और बचावकर्मी भारी उपकरणों का इस्तेमाल करके फंसे हुए यात्रियों को बाहर निकालने के लिए काम कर रहे हैं। यह ऑपरेशन मुश्किल है क्योंकि क्रेन और ट्रेन बहुत बुरी तरह से आपस में फंसे हुए हैं। हादसे के बाद थाईलैंड रेलवे ने बताया है कि सीटिंग प्लान के हिसाब से, जिस ट्रेन पर कंस्ट्रक्शन क्रेन गिरी उसमें 195 लोग सवार थे। थाईलैंड के उप प्रधानमंत्री और परिवहन मंत्री ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here