Wednesday, November 4, 2026
Home Himachal मकान में आग लगने से 3 बच्चों समेत 6 लोग जिंदा जले

मकान में आग लगने से 3 बच्चों समेत 6 लोग जिंदा जले

हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में भीषण अग्निकांड से क्षेत्र में मकर संक्रांति की खुशियां मातम में बदल गई हैं। सिरमौर जिले के संगड़ाह उपमंडल की नौहराधार के तलांगना गांव में बुधवार देर रात भीषण अग्निकांड हुआ है। एक मकान में आग लगने से तीन बच्चों समेत 6 लोगों की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। इस मौके पर डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने अग्निकांड की पुष्टि करते हुए कहा है कि, इस हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है, जबकि एक व्यक्ति झुलसा है, जिसे अस्पताल भेजा गया है। डीसी भी नाहन से घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी हैं।

Advertisements

पुलिस के अनुसार यह हादसा बुधवार रात दो से तीन बजे के बीच मोहन लाल के घर में हुआ। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग की चपेट में आकर एलपीजी सिलेंडर फट गया, जिससे पूरा मकान जलकर राख हो गया। इस हादसे में कुछ पालतू मवेशियों के भी जिंदा जलने की सूचना है। एक व्यक्ति को घायल अवस्था में रेस्क्यू कर राजगढ़ अस्पताल रेफर किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here