
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारत सरकार की तरफ से चलाए जा रहे प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त अभियान के तहत फगवाडा रोड पर स्थित सरकारी टी.बी. अस्पताल में रोटरी क्लब आफ होशियारपुर की तरफ से टी.बी. का इलाज करवा रहे 7 मरीजों को लगातार 16वीँ बार पौष्टिक आहार उपलब्ध करवाया गया। इस मौके पर पी.डी.जी. जी. एस. बावा, पूर्व प्रधान राजिन्द्र मोदगिल, जोनल चेयरमैन योगेश चंद्र तथा सचीव संजीव कुमार विशेष तौर पर मौजूद थे।

इस दौरान टी.बी. अधिकारी डा. शक्ति शर्मा ने क्लब द्वारा चलाए जा रहे प्रकल्प की सराहना की और कहा कि ऐसी संस्थाएं ही समाज की सच्ची सेवा कर रही है, जोकि दूसरों के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं और रोटरी क्लब के सदस्यों का तह दिल से धन्यवाद किया। इस मौके पर कुलदीप सिंह, रैणु बाला व जरूरतमंद मरीज इत्यादि मौजूद थे।












