
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट बताया गया है कि उन्होंने आमवाल रोड पर स्थित आदर्श कुष्ठ आश्रम में गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडा फहराने की रसम अदा की। इस मौके पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारत के दुनिया में सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के तौर पर जाने जाने पर सभी भारत वासियों को गर्व है। इस लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता अपनी सरकार स्वयं चुनती है ताकि सबकी इच्छा अनुसार देश लगाया जा सके।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी ने सबका साथ सबका विकास के नायरे के साथ सभी वर्गो का उथान किया। जिसमे 25 करोड़ जनता गरीबी रेखा से बाहर निकली। यह सब लोकतंत्र की ही ताकत है। इस मौके पर उनके साथ राम देव यादव भी उपस्थित थे। उन्होंने कुष्ठ आश्रम वासियों को इस मौके बधाई दी तथा मिठाइयां भी बांटी गई।












